वाराणसी मंडल : छठ त्यौहार पर चलेगी पूजा विशेष ट्रेन, देखें समय सारणी


वाराणसी 14 अक्टूबर, 2022; रेलवे प्रशासन द्वारा छठ त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 08117/08118 शालीमार-बढ़नी-शालीमार पूजा विशेष गाड़ी का संचलन शालीमार से 27 अक्टूबर, 2022 (वृहस्पतिवार) तथा बढ़नी से 29 अक्टूबर 2022 (शनिवार) को 01 फेरो के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी  मानकों का पालन करना होगा।

गाड़ी संख्या- 08117-शालीमार-बढ़नी छठ पूजा विशेष गाड़ी 27 अक्टूबर, 2022 (वृहस्पतिवार) को शालीमार से 19:55 बजे प्रस्थान कर सांतरा गाछि जं से 20 :12 बजे, खड़गपुर से 21:50 बजे, टाटा नगर से 23:42 बजे, दूसरे दिन पुरुलिया से 01:42 बजे, भोजूडीह जंक्शन से 02:50 बजे, लमहुदा से 03:25 बजे, गोमोह से 04 :25 बजे, कोडेरमा से 05:35 बजे, गया से 07:07 बजे, सासाराम से 08:20 बजे, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 10:25 बजे, वाराणसी से 11:30 बजे, जौनपुर से 12:45 बजे, औड़िहार से 14:32 बजे, मऊ से 15:50 बजे, भटनी से 17:32 बजे, देवरिया सदर से 18:00 बजे, गोरखपुर से 19:45 बजे, आनंद नगर से 20:42 बजे, सिद्धार्थनगर से 21:12 बजे छुटकर बढ़नी 22:00 बजे पहुँचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या-08118-बढ़नी-शालीमार छठ पूजा विशेष गाड़ी 29 अक्टूबर, 2022 (शनिवार) को बढ़नी से 08:00 बजे प्रस्थान कर सिद्धार्थनगर से 08:37 बजे, आनंद नगर से 09:05 से, गोरखपुर से 10:45 बजे, देवरिया सदर से 11:45 बजे, भटनी से 12:10 बजे, मऊ से 13:40 बजे, औड़िहार से 14:50 बजे, जौनपुर से 17:00 बजे, वाराणसी से 18:20 बजे, पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से 19:30 बजे, सासाराम से 20:32 बजे, गया से 22:05 बजे, कोडेरमा से 23:25 बजे दूसरे दिन गोमोह से 01:15 बजे, महुदा से 01:47 बजे, भोजूडीह जंक्शन से 02:15 बजे, पुरुलिया से 03:10 बजे, टाटा नगर से 05:05 बजे, खड़गपुर से 07:05 बजे, सांतरा गाछि जं से 09:02 बजे छुटकर शालीमार 10:00 बजे पहूँचेगी। इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 02, शयनयान श्रेणी 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी 02 तथा स.एल.आर. के 02 सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।

*अशोक कुमार*      

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Post a Comment

0 Comments