उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के कौशांबी जनपद के भ्रमण के दौरान आज निम्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए



उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद कौशांबी के मां शीतला देवी अतिथि गृह के सभागार में कोविड के प्रभाव से अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली की शुभकामनाएं दिया और बच्चों को मिठाईयां वितरण किया। 

जनपद कौशांबी के ग्राम पंचायत सौरई के विकासखंड सिराथू में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के अंतर्गत दीपोत्सव के पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में महिला मेट, स्वयं सहायता समूह की सखियों, बीसी सखी, विद्युत सखी, कृषि सखी तथा मनरेगा की महिला कामगारों के साथ संवाद किया तथा दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जनपद कौशांबी के ओसा स्थित वृद्धजन आश्रम पहुंच कर उपस्थित श्रद्धेय वृद्ध जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी बड़े-बुजुर्गों को मिष्ठान व अंगवस्त्र प्रदान कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनका कुशल क्षेम जाना। 

जनपद कौशांबी जिला कारागार पहुंचकर बंदी जनों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। उपस्थित अधिकारियों को बंदी जनों के लिए अनुमन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। 

भारतीय जनता पार्टी जनपद कौशांबी मुख्यालय में माननीय जिला अध्यक्ष श्रीमती अनीता त्रिपाठी जी के साथ दीप प्रज्वलित किया। 



Comments