उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को दीपावली दी बधाई व शुभकामनाएं


लखनऊ: 23अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने दीपावली के पावन व पुनीत पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि  यह दीप  पर्व सभी के जीवन में सुख,समृद्धि व सम्पन्नता लाये, सभी के जीवन में खुशहाली लाये। कहा कि इस पर्व पर  हमको सबको भगवान राम के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 



Comments