बलिया। गत 27 सितंबर को राजधानी एक्सप्रेस में सफ़र कर रहे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान के ट्रेन से गायब होना थाना जीआरपी बलिया के लिए नया सर दर्द बन गया है जिसे लेकर जीआरपी तलाश में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार फिरोजाबाद जिले के गुमान कस्बा निवासी सुरेंद्र सिंह 28 वर्ष पुत्र रक्षपाल सिंह जो असम की 142वीं केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल जोनाकी नगर, गोलाघाट, (असाम) में तैनात था। गत 27 सितम्बर को राजधानी एक्सप्रेस में मरियानी रेलवे स्टेशन से सवार हुआ और बलिया रेलवे स्टेशन से उसी दिन रात में बलिया होते हुए रात डेढ़ बजे जब ट्रेन वाराणसी पहुंची तो वह अपनी वर्थ से गायब था। जबकि गुमसुदा के भाई ने बताया कि दिनांक 28 सितम्बर रात्रि 10.20 पर मोबाइल द्वारा बात हुई तो अपने आपको बलिया स्टेशन के आसपास बताया था।
उसके संग यात्रा कर रहे फौजी जो कश्मीर जा रहा था ने बताया कि वह जवान अपने मोबाइल पर गेम खेल रहा था इसी बीच उसकी आंखें लग गयी और जब चार बीस बजे फौजी की आंख खुली तो वह गायब मिला उसकी बर्थ पर सिपाही का कम्बल वाला बैग पड़ा हुआ था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया। जिस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने गायब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बारे पता लगाने की जिम्मेदारी मोबाइल टावर की स्थिति के अनुसार जीआरपी थाना बलिया को सौंप दिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान सुरेन्द्र का तत्काल पता लगाने के निर्देश दिए हैं।
गायब केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान ने बारे हुलिया बताया है जिसके अनुसार उसने गोल गले की टीशर्ट और ब्लू रंग जीन्स पहने हुए थे और उनका रंग सांवला बताया गया है। जिसका पता लगाने के लिए जीआरपी पुलिस जगह जगह तलाश में जुटी हुई है।
0 Comments