इज्जतनगर मंडल : राजभाषा के प्रयोग और राजभाषा नीति के क्रियान्वयन के प्रति सदैव रहें सजग : आशुतोष पंत


बरेली। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, इज्जतनगर में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने की।  

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशुतोष पंत ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में रेल अधिकारियों से अपील की कि वे राजभाषा के प्रयोग और राजभाषा नीति के क्रियान्वयन के प्रति सदैव सजग रहें तथा अपने कार्यालय के कर्मचारियों को शत-प्रतिशत हिंदी प्रयोग के लिए प्रोत्सातहित करें और मंडल की राजभाषा पत्रिका का शीघ्र ही प्रकाशन किया जाए।    

इसके पूर्व स्वागत संबोधन में अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इज्जतनगर मंडल राजभाषा प्रयोग के क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है। 31 अगस्त, 2022 को मुख्य आयकर आयुक्त कार्यालय में आयोजित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, बरेली की बैठक में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके साथ ही इज्जतनगर मंडल की राजभाषा ई-पत्रिका ‘रेल प्रज्ञा’ को उत्कृष्ट पत्रिका का पुरस्कार प्रदान किया गया। 27 सितम्बर, 2022 को रेल भवन, नई दिल्ली आयोजित एक भव्य समारोह अध्यक्ष, रेलवे बोर्ड एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री विनय कुमार त्रिपाठी ने मंडल पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्री अजय वाष्र्णेय को रेल मंत्री राजभाषा पदक से सम्मानित किया। हिंदी के प्रशंसनीय प्रयोग के लिए इज्जतनगर मंडल को अंतर्मंडलीय राजभाषा कार्यकुशलता ट्राफी प्राप्त हुई है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए राजभाषा अधिकारी श्री प्रभाकर मिश्र ने मंडल पर हिंदी प्रगति की समीक्षा प्रस्तुत की।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक लक्ष्मी गुन्जियाल सहित शाखा अधिकारियों ने भाग लिया।

जनसम्पर्क अधिकारी

इज्जतनगर मंडल। 




Comments