वाराणसी 12 अक्टूबर, 2022; रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों पर होने वाली यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्री जनता की सुविधा हेतु 04096/04095 नई दिल्ली-आजमगढ़-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी का संचलन नई दिल्ली एवं आजमगढ़ से 22 अक्टूबर 2022 को 01 ट्रिप के लिये किया जायेगा। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड -19 के संबंध में समय-समय पर जारी सभी मानकों का पालन करना होगा।
04096 नई दिल्ली- आजमगढ़ पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली से 00:05 बजे प्रस्थान कर, मुरादाबाद से 03:50 बजे, बरेली से 05:50 बजे, लखनऊ से 11:25 बजे, अयोध्या कैंट 14:55, अयोध्या से 15:22 बजे, अकबरपुर से 16:12 बजे, शाहगंज से 17:10 बजे छुटकर 18:00 बजे आज़मगढ़ पहूँचेगी।
वापसी यात्रा में 04095 आजमगढ़-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी 22 अक्टूबर, 2022 को आज़मगढ़ से 21:00 बजे प्रस्थान कर शाहगंज से 22:15 बजे, अकबरपुर से 23:17 बजे दूसरे दिन अयोध्या से 00:22 बजे, अयोध्या कैंट से 00:55 बजे, लखनऊ से 04:10 बजे, बरेली से 07:32 बजे, मुरादाबाद से 09:05 बजे छूटकर नई दिल्ली 12:15 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी की संरचना में साधारण श्रेणी के 04, शयनयान श्रेणी 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 24 कोच लगाये जायेंगे।
*अशोक कुमार*
जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments