हाजीपुर-09.10.2022। धनबाद मंडल के शक्तिनगर एवं कृष्णशीला स्टेशनों पर एनआई कार्य के कारण 03 जोड़ी ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ चोपन स्टेशन पर ही किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है -
दिनांक 08 से 14 अक्टूबर, 2022 तक पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13350 पटना-सिंगरौली एक्सप्रेस का कृष्णशीला आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा।
दिनांक 09 से 15 अक्टूबर, 2022 तक सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13349 सिंगरौली-पटना एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा।
दिनांक 09, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2022 को टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15076 टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा।
दिनांक 09, 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2022 को शक्तिनगर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15075 शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा।
दिनांक 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2022 को टनकपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक समापन चोपन में किया जायेगा।
दिनांक 11, 13 एवं 15 अक्टूबर, 2022 को सिंगरौली से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15073 सिंगरौली-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ चोपन से किया जायेगा।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।
0 Comments