आद्रा मंडल में एनआई कार्य के कारण 01 जोड़ी ट्रेन का परिचालन रद्द एवं एक ट्रेन चलेगी परिवर्तित मार्ग से


हाजीपुर: 18.10.2022। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अन्तर्गत तालगड़िया और बोकारो स्टील सिटी के साउथ केबिन के बीच दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर नन इन्टरलाकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित 01 जोड़ी ट्रेन का परिचालन रद्द एवं एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलायी जायेगी - 

रद्द ट्रेन - दिनांक 18.10.2022 से 22.10.2022 तक गाड़ी संख्या 08665/08666 भोजूडीह-चन्द्रपुरा-भोजूडीह स्पेशल का परिचालन रद्द। 

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन - दिनांक 18.10.2022 को आनंद विहार टर्मिनल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12444 आनंद विहार-हल्दिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस महुदा-भागा-भोजूडीह के रास्ते चलायी जायेगी। 


(वीरेन्द्र कुमार)

 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Post a Comment

0 Comments