दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में पब्लिक एजिटेान, साउथ बिहार एवं थावे-छपरा एक्सप्रेस के परिचालन में बदलाव



हाजीपुर: 21.09.2022। दक्षिण पूर्व रेलवे क्षेत्राधिकार में पब्लिक एजिटेान के कारण पूर्व मध्य रेल से खुलने/पहुंचने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है:

दिनांक 22.09.2022 को थावे से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 18182 थावे-टाटा एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

दिनांक 22.09.2022 को राजेंद्रनगर टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्रनगर टर्मिनल-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस का परिचालन रद्द रहेगा।

दिनांक 21.09.2022 को दुर्ग से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर टर्मिनल साउथ बिहार एक्सप्रेस का आंशिक समापन रायगढ़ में किया जाएगा। इस प्रकार रायगढ और राजेंद्रनगर टर्मिनल के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 







                                                     

                                       

Comments