बलिया : ईंट-भट्ठा स्वामी जमा कर दें विनिमयन शुल्क


बलिया: ईंट-भट्ठा सत्र 2022-23 का विनियमन शुल्क जमा कराये जाने के लिए सभी ईंट-भट्ठा स्वामियों को निर्देशित किया गया है। यह सत्र अक्टूबर महीने से शुरू हो रहा है, जिसके अन्तर्गत जनपदों में विभिन्न श्रेणी के साधारण ईंट भट्ठे तथा जिग-जैग ईट भट्ठे संचालित हो रहे है।

प्रभारी अधिकारी खनिज एडीएम राजेश सिंह ने समस्त ईट भट्ठा स्वामी/संचालको को सूचित किया है कि वह अपने सभी पुराना बकाया सहित वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 का विनियमन शुल्क जमा कराने के उपरान्त ही ईंट-भट्ठे का कच्ची ईंट मिट्टी पथायी कराएं, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित ईंट भट्ठा स्वामी/संचालक के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जायेगी।



Comments