उक्त अवसर पर उप निर्देशक मत्स्य आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ उपस्थित थे। इस सम्बन्ध में उनके द्वारा बताया गया कि नदियों में मत्स्य अगुलिका संचय से मत्स्य उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी। उक्त योजनान्तर्गत गंगा नदी में 15 लाख मत्स्य अगुलिका का संचय किया गया। उक्त सम्बन्ध में श्री संजय कुमार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य ने बताया कि योजना का मुख्य उदेश्य जल जीव मत्स्य संरक्षण एवं पर्यावरण है।
कार्यक्रम के संचालक श्री बी०वी० ओझा, म०प्र०स० द्वारा जनपद में विभिन्न संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर स्थानीय मछुवा समुदाय के व्यक्तियों एवं मत्स्य पालको सहित श्री अवधेश कुमार वर्मा मत्स्य निरीक्षक, शमशाद अहमद, वरि०लि० एवं लल्लन प्रसाद, अनिल कुमार यादव, क०लि०, आदि उपस्थित थे।
0 Comments