नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल


लखनऊ, 24 सितम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की कक्षा-11 की प्रतिभाशाली छात्रा ज्योति यादव ने जमशेदपुर में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। प्रतियोगिता का आयोजित काउन्सिल फॉर इण्डियन स्कूल सार्टिफिकेट एक्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी.ई.) के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने ज्योति के उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपने दमखम व उत्कृष्ट तकनीक की बदौलत शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीतने का गौरव हासिल किया। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। 

(हरि ओम शर्मा)

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी, 

 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ। 



Comments