वाराणसी मंडल : गाजीपुर सिटी-बलिया खण्ड पर नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन में निम्नवत संसोधन


वाराणसी, 12 सितम्बर, 2022: पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर गाजीपुर सिटी-बलिया खण्ड पर गाजीपुर-शाहबाज कुली-युसूफपुर स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के परिप्रेक्ष्य में नान इण्टरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन में  निम्नवत संसोधन  किया गया है।

*मार्ग परिवर्तन*

- रक्सौल से 13 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। 

- नई दिल्ली से 11, 12, 13 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। 

- बरौनी से 12, 14 एवं 15 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग फेफना-मऊ-औड़िहार के रास्ते चलाई जायेगी। 

- गोंदिया से 11, 12, 13 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। 

- नई दिल्ली से 12, 13 एवं 14 सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। 

- औड़िहार से 12 से  15  सितम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 05136 औड़िहार-छपरा अनारक्षित विशेष गाड़ी परिवर्तित मार्ग औड़िहार-मऊ-फेफना के रास्ते चलाई जायेगी। 

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Post a Comment

0 Comments