बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का आयोजन

 


बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कल्पलता पाण्डेय की प्रेरणा से सांस्कृतिक समिति के द्वारा सांस्कृतिक सप्ताह समारोह का शुभारंभ 27 सितम्बर को किया गया। सांस्कृतिक सप्ताह समारोह विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में 27 सितम्बर  से 30 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है। सांस्कृतिक समारोह 2022 का थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत विविधता में एकता भारत की विशेषता रखा गया है। समारोह के प्रथम दिन रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में सभी विभागों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता के जज की भूमिका में डॉक्टर अरविंद उपाध्याय, सहायक आचार्य टी.डी. कॉलेज रहे। समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिनके परिणाम समारोह के समापन दिवस 30 सितम्बर को घोषित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता डॉ पुष्पा मिश्रा निदेशक शैक्षणिक ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सरिता पाण्डेय एवं विषय प्रस्तुति डॉ रजनी चौबे ने की।

सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ रजनी चौबे एवं सदस्य डॉ सरिता पाण्डेय, डॉक्टर प्रेम भूषण यादव एवं डॉ मनोज कुमार हैं। उद्घाटन समारोह में प्रमुख रूप से डॉ प्रियंका सिंह, डॉक्टर नीरज सिंह, डॉ अनुराधा राय, डॉ प्रवीण यादव, डॉ विजय पांडेय एवं डॉ तृप्ति तिवारी आदि उपस्थित रहे।





Comments