24 सितंबर को बन रहा है कई सालों के बाद दुर्लभ संयोग, इन पांच राशियों को मिलेगा बंपर लाभ



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि से पहले यानी 24 सितंबर को शुक्र के गोचर के साथ-साथ ग्रहों का काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 59 साल बाद बना है। जानिए किन्हें मिलेगा लाभ :-

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति बदलने पर देश दुनिया के साथ 12 राशि के जातकों की जीवन पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी तरह जहां 24 सितंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है। वहीं इस दिन और दुर्लभ संयोग बन रहा है जो करीब 59 साल बाद बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन शनि और गुरु बृहस्पति वक्री अवस्था में होगे। इसके साथ ही सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बना हुआ है। वहीं शुक्र के गोचर करने से नीचभंग, भद्र और हंस राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही कन्या राशि नें बुध, सूर्य और शुक्र की युति होने से त्रिग्रही योग बन रहा है। जो काफी सालों बाद बन रहा है। ऐसे दुर्लभ संयोग से 12 में से इन पांच राशियों को विशेष लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि : ग्रहों के इस युति का शुभ असर वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर अच्छा पड़ने वाला है। इस राशि के जातकों को व्यापार में मुनाफा के कई योग दिख रहे हैं। वहीं नौकरी पेशा जातकों को कार्य स्थल में काम की वाहवाही मिलेगी। इसके साथ ही प्रमोशन के आसार बन रहा है। लेन देन से भी मुनाफा होगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि में हंस नाम का राजयोग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और बिजनेस में अपार सफलता मिलेगा। इसके साथ ही धन लाभ के पूर्ण आसार है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए भी ये दुर्लभ संयोग अच्छा साबित होगा। इस राशि में शुक्र के गोचर से नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐआसे में इस राशि के जातकों को अचानक धन लाभ होगा। इसके साथ ही लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।

धनु राशि : इस राशि में एक नहीं बल्कि तीन-तीन राजयोग बन रहे हैं। इस राशि में नीचभंग, भद्र और हंस नाम के राज योग बन रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की लॉटरी लगने वाली है। व्यापार में कई गुना अधिक लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा।

मीन राशि : इस राशि में भद्र और नीचभंग राज योग बन रहा है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों की कुंडली में शनिदेव लाभ भाव की स्थिति में है। ऐसे में इस राशि के जातकों को व्यापार में लाभ मिलेगा। लंबे समय से बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं, तो अच्छा समय है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

साभार- जागरण






Comments