पूर्व मध्य रेल : राजभाषा पखवाड़ा-2022 के दौरान हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन


हाजीपुर - 21.09.2022। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में दिनांक 14.09.2022 से 29.09.2022 तक आयोजित राजभाषा पखवाड़ा के दौरान विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जा रहा है. आज दिनांक 21.09.2022 को हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों को अपनी इच्छानुसार प्रतियोगिता में किसी एक विषय पर बोलना था. हिंदी वाक् प्रतियोगिता हेतु 02 विषय पूर्व में ही निश्चित किए गए थे.

आत्मनिर्भर भारत.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.

इस प्रतियोगिता में कुल 06 पुरस्कार हैं : प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रेरणा के 03 (तीन). राजभाषा विभाग पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर की ओर से राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर किया जाता है. इससे रेल कर्मियों के बीच हिंदी में कार्य करने की प्रवृत्ति बढ़ती है. आज के प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के कर्मचारी प्रतिभागी के रूप में ‍उपस्थित थे. 

(वीरेन्‍द्र कुमार)

मुख्‍य जनसंपर्क अधिकारी। 



Comments