उत्तर प्रदेश में 18 पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें सूची


लखनऊ से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश शासन ने 18 पीसीएस अधिकारी के तबादले किए हैं। जिसमें यमुना प्राधिकरण, नोएडा प्राधिकरण और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों का भी तबादला कर दिया गया है। साक्षी वर्मा को यमुना विकास प्राधिकरण का ओएसडी बनाया गया है। पीसीएस अधिकारी रजनीकांत को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का ओएसडी नियुक्त किया है। इसके अलावा पीसीएस सतीश कुमार कुशवाहा को नोएडा अथॉरिटी में ओएसडी की जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों प्राधिकरण के अलावा पड़ोसी जिले गाजियाबाद में भी तबादला किया गया है। हिमांशु वर्मा को गाजियाबाद का एसडीएम नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शिखा शुक्ला बी गाजियाबाद की एसडीएम बनी है।

इस पीसीएस अफसरों का हुआ तबादला :-

1. शिप्रा पाल SDM लखनऊ बनी।

2. शिखा शुक्ला SDM गाजियाबाद बनी।

3. गौतम सिंह OSD बरेली प्राधिकरण बने।

4. संदीप कुमार वर्मा SDM सम्भल बने।

5. साक्षी वर्मा OSD यमुना प्राधिकरण बनी।

6. हिमांशु वर्मा SDM गाजियाबाद बने।

7. विपिन कुमार द्विवेदी अयोध्या के सहायक नगर आयुक्त बने।

8. हर्ष चावला SDM बिजनौर बने।

9. महेंद्र कुमार सिंह OSD अयोध्या प्राधिकरण बने।

10. रंजीत कुमार OSD मेरठ प्राधिकरण बने।

11. शालिनी सिंह तोमर सहायक निदेशक स्थानीय निकाय। 

12. मनी अरोड़ा SDM मुरादाबाद बनी। 

13. सतीश कुमार कुशवाहा OSD नोएडा अथॉरिटी बने।

14. रजनीकांत OSD ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी बने।

15. आलोक कुमार गुप्ता SDM नोएडा बने।

16. हिमांशु वर्मा SDM गाजियाबाद बने

17. महेंद्र कुमार सिंह OSD अयोध्या प्राधिकरण बने।

18. मनी अरोड़ा SDM मुरादाबाद बनी।




Comments