जन समस्याओं का त्वरित गति से किया जाय निस्तारण : श्री केशव प्रसाद मौर्य

 



लखनऊ: 29 अगस्त 2022। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनता दर्शन व अन्य माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। श्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7-कालिदास मार्ग पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुन रहे थे। जनता दर्शन के दौरान प्रदेश के कोने-कोने से अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर आये जन सामान्य से उप मुख्यमंत्री ने स्वयं आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्याओं को पूछा तथा आश्वस्त किया कि आपकी समस्या निस्तारण को, हर सम्भव प्रयास करके निराकरण कराया जायेगा, जिससे आप लोगों को बार-बार न दौड़ना पड़े। उन्होंने कहा कि आप लोग अपने क्षेत्रान्तर्गत होने वाले समाधान दिवस में उपस्थित होकर अपना आवेदन देते हुए समस्या से अवगत करायें, जिससे आपको दूर तक नहीं दौड़ना पड़ेगा और आपकी समस्या का शीघ्रता के साथ नियमानुसार निस्तारण भी किया जायेगा।

श्री मौर्य ने पत्रों का संज्ञान लेते हुए  सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनका नियमानुसार निर्धारित अवधि में निस्तारण करायें, जिससे किसी भी फरियादी को बेवजह परेशान न होना पड़े। उन्होंने कहा कि समस्या का निदान सही और पारदर्शिता के साथ हो, जिससे किसी प्रकार की कोई पुनः शिकायत प्राप्त होने की सम्भावना न रहे।। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि किसी को भी एक ही समस्या के लिए बार-बार आवेदन न देना पड़े, इसलिए समस्या का निदान भी समयान्तर्गत किया जाये। जनता दर्शन में सैकड़ों लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दर्शन कार्यक्रम में भारी भीड़ रही। प्रदेश के लगभग 2दर्जन जिलों  से आये लोगों ने  उप मुख्यमंत्री जी से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं रखीं। 

कई मामलों में उपमुख्यमंत्री ने सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारियों, व उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर समस्याओं के निस्तारण के  सम्बन्ध मे वार्ता भी की।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 



Comments