जाट नेता भूपेंद्र चौधरी बने उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष, जानिये राजनीतिक सफर

 


उत्तर प्रदेश बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष का इंतजार खत्म हो गया है। बीजेपी अध्यक्ष की रेस में जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बाजी मार ली है। भूपेंद्र सिंह चौधरी के नाम का ऐलान कर दिया गया। भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया गया है। भूपेंद्र सिंह की पकड़ का ही नतीजा रहा कि यूपी के पिछले चुनाव में बीजेपी ने भले ही पूर्वांचल में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं हासिल की लेकिन पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत मिली थी।

यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। भूपेंद्र के कारण ही विस चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी।

यूपी के नए बीजेपी अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखते हैं। यही वजह है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पश्चिमी यूपी में किसान आंदोलन के बाद भी शानदार जीत हासिल की थी। आइए जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह चौधरी के बारे में-

योगी सरकार में दूसरी बार बने मंत्री

योगी-2.0 में भूपेंद्र चौधरी को योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनाया गया था। इससे पहले उन्होंने संगठन में लंबे समय तक काम किया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी तक निभाई है। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं। भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है।

किसान परिवार में जन्म

भूपेंद्र चौधरी का जन्म मुरादाबाद जिले के महेंद्री सिंकदरपुर गांव में साल 1966 में एक किसान परिवार में हुआ था। भूपेंद्र सिंह चौधरी की शुरुआती शिक्षा गांव के ही प्राथमिक स्कूल में हुई और फिर मुरादाबाद के आरएन इंटर कॉलेज से उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की।

वह आगे चलकर विश्व हिंदू परिषद से जुड़े और फिर 1991 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की। वह फिलहाल यूपी विधान परिषद के सदस्य हैं। उन्हें 10 जून 2016 को उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सदस्य चुना गया था। वह बीजेपी के 2012 में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे हैं।

1989 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े। 

1990 जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद मुरादाबाद रहे। 

1994 में कोषाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे। 

1995 में महामंत्री भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे। 

1996 से 2000 जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे। 

1999 संभल से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे। 

2000-2007 मंडल संयोजक भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद रहे। 

2007-2011 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय मंत्री पश्चिम उत्तर प्रदेश रहे। 

2011-2018 भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय अध्यक्ष पश्चिमी उत्तर प्रदेश रहे। 

2016 विधान परिषद सदस्य रहे। 

2017 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पंचायती राज एवं निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश रहे 2019 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश सरकार। 

25 मार्च 2022 कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश रहे। 






Comments