सुबह खाली पेट खाएं नीम और तुलसी की पत्तियां, मिलेंगे ये फायदे


अगर आपको अपने शरीर को डिटॉक्स करना है, तो आप सुबह खाली पेट में नीम और तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं।

नीम और तुलसी की पत्तियों में कई औषधीय गुण होते हैं। इनकी पत्तियों के सेवन से आपकी कई शारीरिक समस्याएं दूर हो सकती है। इन पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये आपके शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ ब्लड को साफ करने में भी मदद करते हैं। नीम और तुलसी की पत्तियों के सेवन से आप फंगस, वायरस और बैक्टीरिया से होने वाले रोगों से बच सकते हैं। इनके औषधीय गुणों के कारण आप इनका सेवन किसी भी समय कर सकते हैं लेकिन सुबह खाली पेट नीम और तुलसी की पत्तियों के सेवन से आपका पाचन तंत्र बेहतर हो सकता है और सेहत को ढेर सारे फायदे मिल सकते हैं। ये पेट में होने वाले कीड़े और गंदगी को साफ करने में भी सहायता कर सकते हैं। आइए तुलसी और नीम की पत्तियों के सेवन के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

नीम और तुलसी साथ में खाने के फायदे : 

1. नीम और तुलसी की पत्तियों के सेवन से आपके बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। यह आपके खून को साफ करने के साथ-साथ फैट को भी कम करता है।

 2. यह पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर कर सकता है। दरअसल इनकी पत्तियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व अपच और गैस की समस्या से आपको छुटकारा दिला सकते हैं।

3. इसके अलावा नीम और तुलसी की पत्तियां साथ में खाने से आपको एनीमिया की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। दरअसल नीम और तुलसी की पत्तियों में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है, जिससे शरीर में खून की कमी नहीं होती है। 

4. इनके सेवन से आपकी स्किन ग्लोइंग और इंफेक्शन फ्री नजर आती है। इससे चेहरे के दाग-धब्बे और कील-मुहांसे दूर हो सकते हैं। 

5. यह शरीर की सूजन और जलन को कम करने में भी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपको शरीर के दर्द और परेशानियों से राहत दिला सकते हैं।

6. नीम और तुलसी की पत्तियां सुबह खाली पेट खाने से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। इससे आप वायरल बीमारियों के खतरे से भी बच सकते हैं। 

सेवन का तरीका : 

1. आप सुबह के समय खाली पेट में तुलसी और नीम की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। इसे आप पानी के साथ ले सकते हैं। 

2. इसके अलावा अगर आपको नीम की पत्तियां कड़वी लगती हैं, तो आप इनके साथ गुड़ या शहद भी ले सकते हैं। 

3. आप नीम और तुलसी की पत्तियों से बनी चाय भी सुबह के समय पी सकते हैं।



Comments