पूर्व मध्य रेल : महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान


हाजीपुर 27.08.2022। पूर्व मध्य रेल के रेल सुरक्षा बल द्वारा दिनांक 26 अगस्त, 2022 को सभी मंडलों में महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कुल 921 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

इस अभियान में महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में यात्रा कर रहे 635 पुरूष यात्री को गिरफ्तार किया गया। इसी तरह दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोचों में अवैध रूप से यात्रा कर रहे 286 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

विषेष अभियान के दौरान महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए दानापुर मंडल में क्रमशः 352 एवं 91, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में क्रमशः 70 एवं 58, धनबाद मंडल में क्रमशः 109 एवं 43, सोनपुर मंडल में क्रमशः 61 एवं 40 तथा समस्तीपुर मंडल में महिला तथा दिव्यांग यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए क्रमशः 45 एवं 54 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 





Comments