पेड़ पौधों की रक्षा अपने नौनिहालों की भांति करें : श्री केशव प्रसाद मौर्य

 


लगाने से कहीं ज्यादा जरूरी है बचाना।                        

लखनऊ 5 जुलाई 2022। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार से शुरू हुये वृक्षारोपण जन आंदोलन, 2022 के अवसर पर कहा कि वृक्षारोपण से अधिक जरूरी, उनकी सुरक्षा व संरक्षण किया जाना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना समाज और मानवता की बहुत बड़ी सेवा है। क्योंकि वृक्ष नहीं होंगे, तो जल नहीं होगा और जल नहीं होगा, तो जीवन नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि वृक्षों से प्राणवायु मिलती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता की वृद्धि होती है। श्री केशव उन्होंने कहा कि वृक्षों की सुरक्षा अपने नौनिहालों की तरह करें। उनको समय से भोजन व पानी दे।

उन्होंने प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि आज के दिन कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प लें। अपने माता-पिता, अपने गुरुजनों की स्मृति में वृक्षारोपण करें।

उन्होंने कहा वृक्षों का धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी बहुत बड़ा महत्व है। श्री केशव प्रसाद मौर्य ने वृक्षों की महत्ता वह उनके महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्षों से जहां प्राण वायु मिलती है, वहीं पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन होता है और पर्यावरण संतुलित भी होता है, यही नहीं वृक्षो को मानव जाति के अलावा पशु-पक्षियों आदि को भी लाभ होता है। उपमुख्यमंत्री ने कहा सम्पूर्ण भू भाग के 33.3 प्रतिशत भाग पर वन होने चाहिए, लेकिन भारत मे इससे कम क्षेत्र मे वन है और उ०प्र०तो उससे भी कम क्षेत्र है। संपूर्ण समाज के लोग ठान लें तो पूरे वर्षा काल में कम से कम उत्तर प्रदेश के लोग एक अरब पौधे तो लगा सकते हैं। यह पौधे नई पीढ़ी के लिए वरदान साबित होंगे।

बी एल यादव

सूचना अधिकारी। 



Comments