निम्नलिखित गाड़ियों का टर्मिनेटिंग/ओरिजिनेटिंग स्टेशन परिवर्तित कर वाराणसी जं के स्थान पर बनारस किये जाने का निर्णय


वाराणसी 05 जुलाई, 2022; रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुविधा के लिये निम्नलिखित गाड़ियों का टर्मिनेटिंग/ओरिजिनेटिंग स्टेशन परिवर्तित कर वाराणसी जं के स्थान पर बनारस किये जाने निर्णय लिया गया है, जिसके फलस्वरूप इन गाड़ियों का बनारस स्टेशन पर क आगमन एवं प्रस्थान समय निम्नवत होगा तथा इन गाड़ियों का आगमन एवं प्रस्थान वाराणसी जं पर नहीं होगा।

- परिवर्तित टर्मिनल एवं परिवर्तित समयानुसार 14220 लखनऊ-बनारस एक्सप्रेस प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 11 जुलाई, 2022 से लखनऊ से 13.00 बजे प्रस्थान कर बनारस 20.30 बजे पहुँचेगी। इसी प्रकार परिवर्तित टर्मिनल एवं परिवर्तित समयानुसार 14219 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस प्रतिदिन (रविवार को छोड़कर) 12 जुलाई, 2022 से बनारस से 05.05 बजे छूटकर लखनऊ 11.25 बजे पहुँचेगी।

- परिवर्तित टर्मिनल एवं परिवर्तित समयानुसार 05118 प्रतापगढ़-बनारस विशेष गाड़ी (पुरानी गाड़ी संख्या 04202) 10 जुलाई, 2022 से प्रतापगढ़ से 16.15 बजे प्रस्थान कर लोहता से 20.50 बजे छूटकर बनारस 21.15 बजे पहुँचेगी । इसी प्रकार परिवर्तित टर्मिनल एवं परिवर्तित समयानुसार 05117 बनारस-प्रतापगढ़ विशेष गाड़ी (पुरानी गाड़ी संख्या 04201) 11 जुलाई, 2022 से बनारस से 06.00 बजे प्रस्थान कर लोहता से 06.14 बजे छूटकर प्रतापगढ़ 19.15 बजे पहुँचेगी।

- परिवर्तित टर्मिनल एवं परिवर्तित समयानुसार 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी एक्सप्रेस 10 जुलाई, 2022 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 14.00 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन बनारस 19.40 बजे पहुँचेगी। इसी प्रकार परिवर्तित टर्मिनल एवं परिवर्तित समयानुसार 11072 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 12 जुलाई, 2022 से बनारस  से 15.40 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन लोकमान्य तिलक टर्मिनस 22.55 बजे पहॅुचेगी।

*नोट :- इन गाड़ियों का आगमन एवं प्रस्थान उपरोक्त तिथियों से वाराणसी जं पर नहीं होगा।*

*अशोक कुमार*

जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी। 



Comments