बलिया : स्थानांतरण को लेकर सीएमओ कार्यालय पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना प्रदर्शन



बलिया। गलत स्थानांतरण को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद 20 जुलाई 2022 से 24 जुलाई 2022 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में कर्मचारी काला फीता बांधकर अपने अपने कार्यालय के सामने प्रदर्शन करने के क्रम में आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। साथ ही 25 जुलाई 2022 को प्रदेश के समस्त जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर एक दिवसीय धरना भी चलेगा। तो वहीं 26 जुलाई 2022 से 30 जुलाई 2022 तक प्रदेश के समस्त जनपदों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी 2 घंटे कार्य बहिष्कार करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपेंगे। 

जिसमें मुख्य रुप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा के अध्यक्ष अरुण सिंह, महामंत्री हेमंत सिंह, चिकित्सा महासघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, छोटेलाल, आरबी यादव, प्रियंका सिंह, रणधीर सिंह, रितेश श्रीवास्तव, मलय पांडे, अशोक सिंह, कमलेश पाण्डेय, योगेंद्र नाथ पांडे, प्रदीप पाठक, अंजली राय, संतोष जी, शिवजी, देवनाथ वर्मा, शैलेंद्र पांडे, सर्वेश श्रीवास्तव, विमल गुप्ता व दर्जनों कर्मचारी मौजूद रहे। 



Post a Comment

0 Comments