बलिया : पुण्यतिथि पर याद किए गए कांग्रेसी नेता स्व0 रामजी पांडेय


बलिया। अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले समाजसेवी सेवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व0 राम जी पांडेय की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर गोरखपुर विश्वविद्यालय के पुर्व अध्यक्ष निर्मल उपाध्याय ने कहा कि राम जी पांडेय ने अपने पूरे जीवन में दबे कुचलों की लड़ाई लड़ने का कार्य किया यहां तक दलीय सीमा तक कि परवाह नहीं किया हमेशा संघर्ष के रास्ते के माध्यम से ही जनता की लड़ाई लड़ने का काम किया। 

पुर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक ने कहा कि राम जी पांडेय के कार्य आज भी समाज में याद किया जाता है वर्तमान परिस्थितियों में उनके जैसे व्यक्तियों की बहुत कमी है जो शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहे हैं। उनके बाताए रास्ते पर चल कर, असहाय की मददगार बने। 

कार्यक्रम में राम धनी सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, राजेन्द्र चौधरी, हीरा राम पुर्व प्रधान, राज नारायण उपाध्याय पुर्व प्रधान, उषा सिंह, फुल बदन तिवारी, लालू प्रसाद बिन्द, सुभाष राम, सुनील शर्मा, गुड्डू उपाध्याय, शुशील श्रीवास्तव, रुपेश चौबे, सागर सिंह राहुल, विवेक ओझा सन्तोष गुप्ता, तेज नारायण सिंह, पुनम चौरसिया, अबुल फैज, कन्हैया लाल, राहुल चौबे, गणेश जी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विजय शंकर पांडेय व संचालन मुन्ना उपाध्याय ने किया। 



Comments