बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री जितेन्द्र कुमार पाण्डेय, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के आदेशानुसार दिनांक 21 जून 2022 को ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘‘ के अवसर पर आयुष मंत्रालय द्वारा निर्गत प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए जनपद में योग दिवस मनाया जाना प्रस्तावित है, जिसमें प्रतिभाग करने हेतु बार एसोसियेशन, बलिया के सम्मानित सदस्य, पैनल अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकों के मध्य परिचालित किया गया।
भारतीय संस्कृति की वैदिक परम्परा ‘योगः कर्मसु कौशलम’ अर्थात् योग से ही कर्माें की कुशलता है, को जीवन्त करते हुए मानव शरीर के मानसिक एव शारीरिक विकास हेतु योग एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उक्त योग विद्या ‘‘अन्तर्राष्ट्रीय स्तर‘‘ एवं ‘‘राष्ट्रीय स्तर‘‘ पर मनाया जा रहा है। समस्त जनमानस को सूचित किया जाता है कि मानसिक एवं शारीरिक विकास हेतु जागृत होवें एवं योग दिवस को सफल बनायें और अपने जीवन में योग को महत्वपूर्ण स्थान दें। यह जानकारी प्रभारी सचिव/सिविल जज सी0डि0 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया सर्वेश कुमार मिश्र द्वारा दी गई।
0 Comments