राष्ट्रपति चुनाव : बीजेपी (एनडीए) ने द्रौपदी मुर्मू को बनाया उम्मीदवार


नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बीजेपी (एनडीए) की तरफ से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। विपक्ष की तरफ से तो यशवंत सिन्हा को संयुक्त उम्मीदवार बनाया गया है। देश के नए राष्ट्रपति का चुनाव 18 जुलाई को होना है। वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव आयोग ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना जारी किए जाने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 29 जून है। ओडिशा के आदिवासी जिले मयूरभंज के रायरंगपुर गांव में जन्मी द्रौपदी मुर्मू झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त कर चुकी हैं। वह झारखंड की प्रथम महिला राज्यपाल के रूप में भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। द्रोपदी 18 मई 2015 से 12 जुलाई 2021 तक झारखंड के राज्यपाल पद पर रहीं। वह झारखंड की नौवीं राज्यपाल रहीं। द्रौपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल हैं। अपने बेहतर फैसलों को लेकर उन्हें जाना जाता है।



Comments