बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की छात्राओं द्वारा अपायल गांव में महिला उत्पीडन की समस्याओं के समाधान के प्रति किया जागरूक



बलिया 20 मई। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के एम. ए (गृह विज्ञान) चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं द्वारा लघु शोध कार्य के तहत अध्ययन क्षेत्र अपायल गांव का चुनाव कर आधुनिक युग में महिला उत्पीड़न पर छात्रा संयोगिता पाल द्वारा अध्ययन किया गया। अध्ययन के दौरान क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं से संबंधित विषय पर  प्रश्न पूछा गया एवं उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। सहायक प्रोफेसर वंदना सिंह यादव ने बताया की महिलाओं को अशिक्षा के कारण प्रताड़ित किया जाता है। 

इस लघु शोध कार्य के क्षेत्र अध्ययन के दौरान सहायक प्रोफेसर वंदना सिंह यादव, विश्वविद्यालय की छात्राएं संयोगिता पाल, क्षमता वर्मा, शीला वर्मा, अनु यादव, ग्राम प्रधान श्री हरिओम यादव एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रही।



Comments