हिरोइन से बनी नेता और अब हत्या कर पहुंची जेल, जाने कौन है चर्चा में रहने वाली पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली


बिहार। अवैध संबंध इंसान को आरोपी बनने पर मजबूर कर ही देता है। लोगों के बीच कितना भी प्यार क्यों न हो लेकिन एक समय पर कुछ ऐसा होता है कि दोनों के बीच दरार आ जाती है और कोई एक खौफनाक कदम उठा लेता है। ऐसा ही कुछ हुआ पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली के साथ।

निराली उसके पति अवनीश सिंह और सुपारी किलर राजीव सिंह को पुलिस ने ठेकेदार जयप्रकाश शाह की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। ठेकेदार जयप्रकाश की हत्या पश्चिम चंपारण में बीते 16 मई को हुई थी।

दरअसल पल्लवी ठाकुर आरजेडी नेत्री है और उसका जयप्रकाश के साथ अवैध संबंध था। उनके इस संबंध की जानकारी पल्लवी के पति अवनीश को हो चुकी थी। इसके बाद दोनों ने मिलकर जयप्रकाश की हत्या का प्लान बनाया और शार्प शूटर राजीव सिंह को इसके लिए सुपारी दी। 16 मई को जयप्रकाश मोतिहारी से पटना के लिए निकले और रास्ते में गोली मारकर उनकी हत्या कर दी गई।

आरजेडी नेत्री पल्लवी ठाकुर उर्फ निराली के जीवन की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। पल्लवी ठाकुर कई भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ भी पल्ल्वी की अच्छी जान पहचान है। ह्त्याकांड के इस मामले के सामने आने के बाद से ही पल्लवी ठाकुर की तेजस्वी के साथ तस्वीर वायरल हो रही है। पल्लवी ठाकुर भले जिले की राजनीति करती थी, लेकिन उसका सपना विधायक बनने का था।

टीवी और फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिलने पर पल्लवी ठाकुर के परिवार वालों ने उसकी शादी एक अमीर आदमी से करवाई थी। मगर उसके पति की कुछ ही महीनों में मौत हो गई। इसके बाद पल्लवी ठाकुर ने दूसरी शादी कर ली, लेकिन उसके दूसरे पति को जैसे ही उसके चरित्र के बारे में पता चला तो उसने भी उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने तीसरी शादी अवनीश सिंह से की। अवनीश के साथ उसे 2 बच्चे हुए। पहले पति से भी उसकी एक बेटी है

पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि जयप्रकाश और पल्लवी नेपाल के कई बड़े शहरों में जाकर वक्त गुजारा करते थे। अवनीश ने जब इसका विरोध किया तो जयप्रकाश और पल्लवी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बताया जाता है कि जयप्रकाश के कहने पर पल्लवी आरजेडी में शामिल हुई थी। राजनीति में पैर रखने के बाद पल्लवी के ऊपर विधायक बनने का नशा छा गया और वह पटना पहुंचकर आरजेडी के कई कार्यक्रमों में शिरकत करने लगी थी।



Comments