नेशनल डिफेन्स एकेडमी में सी.एम.एस. के 10 छात्र चयनित

 


लखनऊ, 22 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के 10 मेधावी छात्रों ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एन.डी.ए.) की परीक्षा में चयनित होकर लखनऊ का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के इन चयनित छात्रों में सुमित मिश्रा, सुजल मिश्रा, स्वप्निल विश्वदीप सिंह, पार्थ तिवारी, प्रखर आदित्य मिश्रा, प्रियांशु कुमार, आशीष कुमार यादव, कार्तिकेय सिंह, मृणाल सहाय एवं कार्तिकेय कटियार शामिल है। 

सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इन होनहार छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के साथ विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। चयन के उपरान्त अब ये छात्र साक्षात्कार एवं चिकित्सा परीक्षण के बाद भारतीय सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा के अपने जज्बे को पूरा करेंगे।सी.एम.एस. के छात्र विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों को उत्कृष्टता की ओर सतत् प्रयासरत रहने को प्रेरित करता है एवं इसी अनुरूप उन्हें भविष्य की चुनौतियों हेतु तैयार करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र आज विश्व स्तर पर अपनी उपलब्धियों का परचम लहरा रहे हैं। 

(हरि ओम शर्मा)

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, लखनऊ। 



Comments