वित्तीय वर्ष 2021-22 में वाराणसी मंडल ने सर्वश्रेष्ठ कमाई का आंकड़ा किया हासिल

 


वाराणसी 02 अप्रैल, 2022; वित्तीय वर्ष 2021-22 में वाराणसी मंडल ने माल, पार्सल, टिकट चेकिंग और आरक्षित यात्री खंड क्षेत्र में अब तक की सर्वश्रेष्ठ कमाई का आंकड़ा हासिल किया है।

 *सर्वश्रेष्ठ माल लोडिंग और राजस्व* 

वर्ष 2021-22 में माल लदान से 85.57 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित हुआ है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से लगभग 114% अधिक है। (2020-21-44.32 करोड़) *सर्वश्रेष्ठ पार्सल राजस्व* 2021-22 में पार्सल लोडिंग से 10.33 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2019-20- 5.77 करोड़) से लगभग 80% अधिक है। 

*सर्वश्रेष्ठ टिकट जांच प्रदर्शन* 

2021-22 में टिकट चेकिंग के माध्यम से 29.70 करोड़ रुपये का राजस्व उत्पन्न हुआ है जो कि अब तक का सबसे अच्छा और 2019-20 (19.90 करोड़) में पिछले सर्वश्रेष्ठ से लगभग 50% अधिक है। 

*अब तक का सर्वश्रेष्ठ यात्री यातायात से  राजस्व (यात्री क्षेत्र में)* 

2021-22 में 703.84 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है जो अब तक के सबसे अच्छे आंकड़े से लगभग 57% अधिक है। (2019-20- 448.08)

इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल “श्री रामाश्रय पाण्डेय  ने  कहा है  कि सभी विभागो के मध्य बेहतर समन्वय के फलस्वरूप ही आज वाराणसी मंडल यह उपलब्धी का हासिल कर पाया हैं। आगे भी इसी रफ्तार को बनाये रखना होगा”।

*अशोक कुमार*

जनसंपर्क अधिकारी, वाराणसी। 




Post a Comment

0 Comments