वाराणसी 12 अप्रैल, 2022; पूर्वोत्तर रेलवे का मंडल चिकित्सालय, रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत है तथा उनके स्वास्थ्य की कुशलता हेतु सदैव प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० एम एस नबियाल के निर्देशन में मंडल चिकित्सालय की टीम द्वारा आज 12 अप्रैल, 2022 को औड़िहार रेलवे स्टेशन पर लाइन कर्मचारियों हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर लगाया गया।
इस स्वास्थ्य जाँच शिविर में मंडल चिकित्सालय की सहायक मंडल चिकित्साधिकारी डा.प्रियम प्रसाद एवं उनकी पैरामेडिकल टीम द्वारा औड़िहार रेलवे स्टेशन पर 44 रेलवे सुरक्षा बल के जवानों समेत कुल 69 लाइन कर्मचारियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ई.सी.जी. तथा कद और वजन मापा गया जिसमें 07 कर्मचारियों को ब्लड शुगर एवं 08 कर्मचारियों को हाई बी.पी./हाइपर टेंशन रोगग्रस्त होने का पता चला मंडल के चिकित्सकों द्वारा रोगग्रस्त कर्मचारियों को समुचित उपचार हेतु गहन परामर्श एवं दवाएं दिया गया।
*अशोक कुमार*
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments