गो-तस्कर अकबर और सलमान कर रहे थे पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, एनकाउंटर में हुए ढेर



बता दें कि, दोनों ही असम पुलिस की रिमांड में थे और मंगलवार को असम पुलिस दोनों को अदालत के समक्ष पेशी के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच एनकांउटर शुरू हो गया और मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।

उत्तर प्रदेश के मेरठ से पकड़े गए पशु तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान मंगलवार को असम पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारे गए हैं। दोनों आरोपियों को यूपी पुलिस ने 13 अप्रैल को पकड़ा था। जिसके बाद आज असम पुलिस दोनों आरोपियों को ले जा रही थी। इसी दौरान दोनों भाई भागने की कोशिश की और मुठभेड़ में मारे गए। बता दें कि अकबर और बंजारा मेरठ के फलावदा के रहने वाले थे और अकबर पर 2 लाख रूपए का भी इनाम रखा गया था। बताया जा रहा है कि वह केवल भारत ही नहीं बल्कि बांग्लादेश में भी पशु तस्करी करते थे। बता दें कि, दोनों ही असम पुलिस की रिमांड में थे और मंगलवार को असम पुलिस दोनों को अदालत के समक्ष पेशी के लिए ले जा रही थी, इसी दौरान वे पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस और आरोपियों के बीच एनकांउटर शुरू हो गया और मुठभेड़ में दोनों बदमाश मारे गए।


घटना की जानकारी देते हुए एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में गो-तस्कर अकबर बंजारा और उसका भाई सलमान मारे गए हैं। दोनों के खिलाफ मेरठ में भी कई मामलों में एफआईआर दर्ज हैं। गोकशी करने के बाद अकबर बंजारा गो-मांस असम से दूसरे प्रदेशों में आपूर्ति करते थे।

साभार-newsroom post




Comments