मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह ने नये 6 प्रचार निरीक्षकों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र किया प्रदान


गोरखपुर, 03 अप्रैल, 2022: पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क विभाग में 06 प्रचार निरीक्षकों की भर्ती विभागीय चयन प्रक्रिया के माध्यम से की गई और इन प्रचार निरीक्षकों में से 02 की नियुक्ति इज्ज़तनगर, 01 की लखनऊ, 01 की वाराणसी एवं 02 की नियुक्ति मुख्यालय, गोरखपुर में की गई। अपर महाप्रबंधक श्री अमित कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन तथा मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह की देखरेख में इन नवनियुक्त प्रचार निरीक्षकों को बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केन्द्र, गोरखपुर में 21 मार्च से 02 अप्रैल, 2022 तक 02 सप्ताह का व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया और मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री पंकज कुमार सिंह ने उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किया।

प्रचार निरीक्षकों के लिए इस प्रकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्वोत्तर रेलवे पर पहली बार आयोजित किया गया। इसके अन्तर्गत उन्हें जनसंपर्क की विभिन्न विधाओं, आधुनिक तकनीक, जनसंपर्क की नीतियों, कार्यक्रमों, विभिन्न विभागों की कार्य प्रणाली, संचार, प्रेस विज्ञप्ति/लेख/फीचर, गृह पत्रिका, फोटोग्राफी एवं मल्टीमीडिया उपयोग इत्यादि पर विषेषज्ञों द्वारा व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया, जो प्रचार निरीक्षकों को भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने में काफी सहायक होगा।

(पंकज कुमार सिंह)                                                     

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी। 



Comments