चैत्र के पावन महीने की हुई शुरुआत, जानें कब हैं नवरात्रि, रामनवमि और एकादशी का व्रत


होलिका दहन यानी फाल्गुन माह की पूर्णिमा के अगले ही दिन से चैत्र महीना शुरू हो जाता है। इस बार 18 मार्च से ये महीना शुरू हो चुका है। हिंदू वर्ष का पहला मास होने के कारण चैत्र का बहुत अधिक महत्व होता है। अनेक पावन पर्व इस मास में मनाए जाएंगे। चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है, इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा। हिन्दू धर्म में चैत्र माह का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस माह में नवरात्रि और राम नवमी जैसे दो बड़े त्योहार होते हैं। इसके अलावा भी कई बड़े त्योहार भी इस महीने में मनाएं जाएंगे। तो आइए इस महीने में आने वाले त्योहारों की तारीख जान लें।


चैत्र माह 2022 के व्रत और त्योहार : 

21 मार्च, सोमवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी

25 मार्च, शुक्रवार- बसोड़ा, शीतला अष्टमी

28 मार्च, सोमवार- पापमोचिनी एकादशी

29 मार्च, मंगलवार- प्रदोष व्रत

30 मार्च, बुधवार- मासिक शिवरात्रि

01 अप्रैल, शुक्रवार- चैत्र अमावस्या

02 अप्रैल, शनिवार- चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ, घटस्थापना या कलश स्थापना, मां शैलपुत्री पूजा, गुड़ी पड़वा

03 अप्रैल, रविवार- मां ब्रह्मचारिणी पूजा

04 अप्रैल, सोमवार- गणगौर, गौरी पूजा, मां चन्द्रघंटा पूजा

05 अप्रैल, मंगलवार- विनायक चतुर्थी, मां कुष्मांडा पूजा

06 अप्रैल, बुधवार- स्कंद षष्ठी, मां स्कन्दमाता पूजा

07 अप्रैल, गुरुवार- यमुना छठ, मां कात्यायनी पूजा

08 अप्रैल, शुक्रवार- महासप्तमी, मां कालरात्रि पूजा

09 अप्रैल, शनिवार- महाष्टमी, कन्या पूजा, मां महागौरी पूजा, दूर्गा अष्टमी

10 अप्रैल, रविवार- राम नवमी, श्रीराम जन्मोत्सव

11 अप्रैल, सोमवार- नवरात्रि पारण

12 अप्रैल, मंगलवार- कामदा एकादशी

14 अप्रैल, गुरुवार- मेष संक्रांति, प्रदोष व्रत, हिन्दू नववर्ष का प्रारंभ

16 अप्रैल, शनिवार- हनुमान जयंती, चैत्र पूर्णिमा

चैत्र के महीने में जरूर करें ये काम : 

चैत्र के महीने में सूर्य देव की पूजा करना काफी शुभ माना जाती है। सूर्यदेव की पूजा करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इस माह में भगवान विष्‍णु की पूजा की जाती है। इसके अलावा चैत्र मास में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की  पूजा-अर्चना की जाती है। इस मास में आने वाली नवरात्रि काफी फलदायी साबित होते है। बता दें कि, इस साल चैत्र नवरात्रि 2 अप्रैल 2022 से शुरू हो रहे हैं।




Post a Comment

0 Comments