वाराणसी 31 मार्च, 2022; परिचालन विभाग का मंडल स्तर पर रेल सप्ताह पुरस्कार वितरण समारोह-2021 का आयोजन आज 31मार्च, 2022 को मंडल कार्यालय के भारतेन्दु सभागार कक्ष में सादगी के साथ सम्पन्न हुआ। इसी क्रम में आज 31 मार्च, 2022 को वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) श्री अरुण कुमार सक्सेना ने उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवा के लिए मंडल के 27 कर्मचारियों को मेडल, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
आज के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में परिचालन विभाग के 27 कर्मचारियों में सर्व श्री आर.के.सिंह/यातायात निरीक्षक/वाराणसी, दिव्यांक बिहारी/यातायात निरीक्षक/एस डब्लू आर, मनोज कुमार/यातायात निरीक्षक/मऊ, अमरनाथ उपाध्याय/यातायात निरीक्षक/प्रयागराज, संजय कुमार श्रीवास्तव/यातायात निरीक्षक/भटनी, राजीव रंजन पटेल/स्टेशन अधीक्षक/नन्दगंज, जितेन्द्र चौधरी/स्टेशन अधीक्षक/मऊ, राकेश कुमार सिंह/कंट्रोलर/मॉल, संजय कुमार यादव/कंट्रोलर/वाराणसी, व्यापक कुमार/कंट्रोलर/वाराणसी, प्रमोद कुमार/स्टेशन मास्टर/निगतपुर, राजनारायण सिंह/स्टेशन मास्टर/हरदत्तपुर, राजेश बिहारी वर्मा/स्टेशन मास्टर/सीवान, दीपक कुमार/स्टेशनमास्टर/युसुफपुर, लता कुमारी/कार्याधि/परिचालन, विनोद कुमार पाण्डेय/गार्ड/मऊ, संतोष कुमार यादव/गार्ड/मऊ, राम दरस मौर्या/गार्ड/वाराणसी, अमित कुमार/गार्ड/वाराणसी, यशवंत कुमार यादव/कांटावाला/वाराणसी, शशि कुमार/गेटमैन/छपरा ग्रामीण,अखिलेश विश्वकर्मा/कांटावाला/आँकुशपुर, मंटू शर्मा/केबिन मैन/बकुल्हाँ, रामलाल कुमार/केबिन मैन/गौत्म्स्थान, अमित कुमार सिंह/कांटावाला/परिचालन, प्रमोद कुमार/कांटावाला/गाजीपुर एवं सुमित कुमार/कांटावाला/सैदाबाद शामिल है जिनकी उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा से रेलवे की कार्यप्रणाली में उल्लेखनीय सुधार के साथ मंडल की छवि में सुधार हुआ है।
*अशोक कुमार*
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments