नवरात्रि पर्व इस राशि वालों के लिए काफी खास रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
हिंदू धर्म के लोगों के लिए नवरात्रि का पर्व बेहद खास होता है। इस दौरान मां अंबे की अराधना की जाती है। ये पर्व इस बार 2 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है जिसकी समाप्ति 10 अप्रैल को होगी। एक साल में चार बार नवरात्र आते हैं। चैत्र, आषाढ़, आश्विन और माघ नवरात्र। लेकिन इनमें से 2 नवरात्रि विशेष मानी जाती हैं। एक तो चैत्र नवरात्रि दूसरी शारदीय नवरात्रि। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में अलग-अलग दिन अलग-अलग देवी की पूजा की जाती है। जानिए ये नवरात्रि किन राशि वालों के लिए खास रहने वाली है।
वृषभ राशि : नवरात्रि पर्व इस राशि वालों के लिए काफी खास रहेगा। आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। मां अंबे का आपको हर काम में भरपूर साथ मिलेगा। कार्यस्थल में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी ये पर्व खुशियां लेकर आएगा।
कर्क राशि : मां अंबे की कृपा से इस राशि वालों की नवरात्रि में सारी इच्छाएं पूरी होंगी। मेहनत का आपको उचित फल प्राप्त होता नजर आ रहा है। यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में आप सफल रहेंगे। मनचाही इच्छा पूरी होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हैं तो आपको सफलता हासिल होगी। धन-धान्य बढ़ेगा।
सिंह राशि : नवरात्रि पर्व आपके लिए धन योग बना रहा है। आपको अचानक से कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है। अटके हुए कई काम इस अवधि में आपके पूरे होंगे। यात्रा से काफी अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। विदेश जाने की इच्छा पूरी होती नजर आ रही है। नौकरी में प्रमोशन मिलने के आसार हैं।
तुला राशि : आपके लिए ये नवरात्रि काफी खास होने वाली है। आपको आर्थिक जीवन में सुनहरी सफलता प्राप्त होती नजर आ रही है। आपकी सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने के प्रबल आसार हैं। सेहत अच्छी रहेगी। धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। एक से अधिक माध्यमों से धन एकत्र करने में आप सफल रहेंगे।
साभार- पत्रिका
0 Comments