15 मार्च से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और प्रमोशन के योग


सूर्य का 15 मार्च को राशि परिवर्तन होने वाला है। सूर्य देव मकर राशि में एक महीने तक गोचर करेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के राशि परिवर्तन का बहुत महत्व है। सूर्य देव सफलता, सम्मान और तरक्की के कारण ग्रह है। सूर्य कुंडली में अगर शुभ भाव में है। तब जातक को तेजी से तरक्की मिलती है। 15 मार्च को सूर्य का राशि परिवर्तन होने वाला है। इस दिन मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मीन, सूर्य की मित्र राशि है। इस लिए सूर्य के गोचर से कई राशियों को जबरदस्त फायदा होगा। उन्हें सूरज देव मालामाल कर देंगे।

सूर्य सौरमंडल के सबसे महत्वपूर्ण तारों में से एक है। इसे नंबर 1 के रूप में स्थान दिया है। चंद्रमा, मंगल और बृहस्पति सूर्य देव के मित्र हैं। शुक्र और शनि सूर्य का विरोधी है। जबकि बुध से तटस्थ है। सूर्य को रवि, मित्रा, आदित्य, अंशु, अरुण, भास्कर, रोहित, भानु, सूजर, मानस और कपिल भी जाता है। भगवान सूर्य हिंदू पौराणिक कथाओं में शीर्ष देवताओं में से एक हैं।

ज्योतिष में सूर्य की भूमिका : सौरमंडल में सभी ग्रह सूर्य की परिक्रमा करते हैं। पृथ्वी पर सभी ऊर्जा सूर्य की किरणों से प्राप्ति होती है। सूरज की किरणें मनुष्य की आंतरिक आत्मा से जुड़ी होती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को इंसान की आत्मा के रूप में वर्णित किया गया है। जन्म कुंडली में सूर्य की अनुकूल स्थिति सभी क्षेत्रों में जातकों के लिए प्रसिद्धि, नाम और धन लाती है।

मिथुन राशि : धार्मिक गतिविधि संभव है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। मिथुन राशि के जातकों की इनकम बढ़ेगी। धन लाभ होगा। नए स्त्रोतों से पैसा मिलेगा। संपत्ति में निवेश करना लाभदायी रहेगा। किसी मुश्किल समस्या का आसानी से समाधान निकलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता के योग। सपनों को पूरा करने का सही समय रहेगा।

कर्क राशि : सूर्य का गोचर कर्क राशि के करियर भाव में हो रहा है। इस राशिवालों को नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। प्रमोशन होने के भी योग हैं। मकान और जमीन संबंधी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों को मुनाफा होगा। समाज में ख्याति बढ़ेग। भाग्योदय के अवसर प्राप्त होंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि : सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि को लाभ देगा। घर-परिवार में सुख और शांति का माहौल रहेगा। नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। काम आसानी से पूरे होंगे। पुरस्कार प्राप्ति की संभावना है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी खास की मदद से आर्थिक लाभ होगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

मकर राशि : सूर्य गोचर मकर राशि को धन लाभ कराएगा। युवाओं को नौकरी से संबंधित किसी इंटरव्यूमें सफलता मिलने के योग हैं। सूर्य देव की कृपा से भरपूर एनर्जी महसूस करेंगे। कई बेहतरीन संभावनाएं सामने आएंगी। किसी मित्र या रिश्तेदार द्वारा उपहार भी मिल सकता है। रुके हुए धन का आगमन होगा।

डिसक्लेमर : 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'



Comments