बलिया : राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 10 हजार वादों का निस्तारण, 14 करोड़ धनराशि की हुई वसूली



बलिया। माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार 12 मार्च  को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्रधिकरण, बलिया श्री विक़ार अहमद अंंसारी, की अध्यक्षता में दीवानी न्यायालय प्रांगण में किया गया। 

राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय, बलिया के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, समस्त बैंक प्रबन्धकों तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निस्तारित किये गये वादों का विवरण निम्नलिखित है :-

फौजदारी एवं सिविल मामलों के निस्तारण का विवरण

1- श्री विक़ार अहमद अंंसारी, माननीय जनपद न्यायाधीश- फौजदारी वाद - 04, अर्थण्ड 5500/- सिविल-02 वाद,

2- श्री हिमांशु भटनागर, प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश - फौजदारी-04 वाद , अर्थदण्ड- 500/- 

3- श्री दिनेश कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश (एस.सी./एस.टी.एक्ट) - फौजदारी-01, अर्थदण्ड-500/-

4- श्री हुसैन अहमद अंसारी, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 03- सिविल वाद - 02, इजराय की धनराशि 1376036/- 

5- श्री महेश चन्द्र वर्मा, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0एक्ट) - विद्युत अधिनियम वाद - 05

6- श्री गौविन्द मोहन, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 8 (पाक्सोएक्ट)-फौजदारी वाद-04 अर्थदण्ड 3000/-

7- श्री ओमकार शुक्ला, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0- 10 (पाक्सोएक्ट)-फौजदारी वाद-05, अर्थदण्ड 1500/-

8- श्री ओम प्रकाश, अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट सं0-07(एन.डी.पी.एस.एक्ट) -फौजदारी -01, अर्थदण्ड 500/-

9- श्री अरूण कुमार-तृतीय, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-02 - फौजदारी 03, अर्थदण्ड 1500/-

10- श्री विनोद कुमार, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी-03 - फौजदारी 02 वाद, अर्थदण्ड 1000/-

11- श्री सुरेन्द्र प्रसाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी 109, ई-चालानी- 250 वाद, एन0आई0एक्ट - 02, कुल धनराशि अर्थदण्ड 202110/-, 

12- श्री सर्वेश कुमार मिश्र, सिविल जज (सी0डि0) - सिविल वाद- 17, 2,79,50,196.02/- (दो करोड़ उन्यासी लाख पचास हजार एक सौ छानवें रूपया दो पैसा मात्र) उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

13- श्रीमती तपस्या त्रिपाठी, प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट - फौजदारी- 252 वाद, अर्थदण्ड 4090/-, वैवाहिक वाद - 01 वाद।

14- श्री अविनाश कुमार मिश्रा, सिविल जज (जू0डि0) पूर्वी - सिविल वाद - 26, 2606535/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। 

15- श्री राहुल आनन्द, न्यायिक मजिस्ट्रेट, प्रथम- फौजदारी- 123 वाद, अर्थदण्ड 2790/-

16- श्री अरूण कुमार गुप्ता, सिविल जज (जू0डि0) पश्चिमी- सिविल वाद - 32, 4500871.62/- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया।

17- श्री राजीव रंजन मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय - फौजदारी- 106 वाद, अर्थदण्ड 32280/-,  

18- श्री सुमित गुप्ता, अपर सिविल जज (जू0डि0) प्रथम - सिविल वाद - 04

19- श्री धम्म कुमार सिद्धार्थ, अपर सिविल जज (जू0डि0) तृतीय -फौजदारी वाद- 29 अर्थदण्ड 1740/-,

20- श्री प्रवीन कुमार प्रियदर्शी, अपर सिविल जज (जू0डि0) द्वितीय - फौजदारी -01 वाद, सिविल - 02 वाद। 

21- श्री धमेन्द्र कुमार भारती, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. द्वितीय - फौजदारी वाद -05, अर्थदण्ड 100/- वैवाहिक - 07 वाद।

22-  सुश्री शशि किरन, सिविल जज (जू0डि0)/एफ.टी.सी. प्रथम - फौजदारी वाद - 13 अर्थदण्ड 450/-, सिविल वाद - 02

23- श्री अनिल कुमार मिश्रा, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, बलिया - फौजदारी वाद - 26, अर्थण्ड 36900/- , ई-चालान वाद - 06, अर्थदण्ड 7000/-

योग-  1046 वाद, अर्थदण्ड धनराशि, 3,01,460/-

उत्तराधिकार प्रमाण पत्र - 3,50,57,602.64/-

इजराय की धनराशि -  13,76,036/-

परिवारिक न्यायालयों द्वारा मामलों का निस्तारण का विवरण

24- श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी, माननीय प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय - वैवाहिक वाद- 31

25- श्रीमती श्रद्धा तिवारी, अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय- फौजदारी-03, वैवाहिक वाद-02 

मोटर क्लेम से सम्बन्धित मामलों के निस्तारण का विवरण

26- श्री बद्री विशाल पाण्डेय, माननीय पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण-मोटर क्लेम - 22,

प्रतिकर धनराशि- 21532000/-, सिविल वाद- 14, धनराशि 4383340/- अवमुक्त किया गया।

27- राजस्व विभाग द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या - 7964

28- उपभोक्ता फोरम द्वारा निस्तारित किये गये कुल वादो की संख्या- 11 वाद, प्रतिकर धनराशि- 636476/- 02-

26- बैंक द्वारा निस्तारित किये गये प्री-लिटिगेशन कुल वादों की सं0- 1251  वाद 

कुल समझौता धनराशि-------------धनराशि--- 80662589/-

मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि--- 23999835/-

27- दूर संचार विभाग द्वारा निस्तारित किये प्री-लिटिगेशन वादों की सं0....29 वाद- 

कुल समझौता धनराशि-------------धनराशि --- 1,72,805/-

मौके पर तत्काल वसूल की गयी नकद धनराशि -1,08,750/-                   

सम्पूर्ण योग- 10,373 वाद निस्तारित, 

नोट :- राष्ट्रीय लोक अदालत 12 मार्च 2022 को कुल सिविल, अपराधिक, राजस्व, बैंक विवाद इत्यादि के कुल 10,373 वाद निस्तारित किये गये, जिसमें कुल सैटेलमेन्ट -14,38,20,848.64/- (चौदह करोड़ अड़तीस लाख बीस हजार आठ सौ अडतालीस रूपये चौसठ पैसे) तथा मौके पर ही कुल धनराशि 2,44,10,045/- (दो करोड़ चौवालीस लाख दस हजार पैतालीस रूपये मात्र) की वसूली की गयी।



Comments