पंडित रामप्रवेश चौबे पी.जी. कॉलेज, रजला, नियार में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पांचवें दिन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (BBBP) रैली का आयोजन



वाराणसी 25 फरवरी। प्राप्त समाचार के अनुसार पंडित रामप्रवेश चौबे पी. जी. कॉलेज, रजला, नियार में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के पाँचवे दिन "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना (BBBP)" विषय पर एक रैली का आयोजन किया गया। रैली  को प्राचार्य डॉ. पी .के. दूबे जी ने सम्बोधित करते हुए बताया की इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है, लोगों को इसके प्रति जागरुक करना एवं महिलाओं के लिए कल्याणकारी सेवाएं वितरित करने में सुधार करना है। हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार पांडेय  जी ने कहा किशिक्षा के साथ–साथ बेटियों को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं उनकी इसमें भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।

कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. रवि नंदन मिश्र जी ने रणनीतियों पर  प्रकाश डालते हुए  बताया कि बालिका और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक सामाजिक आंदोलन और समान मूल्य को बढ़ावा देने के लिए जागरुकता अभियान का कार्यान्वय करना चाहिए। पुनः रैली पास के गाँव रजला, कुशही होते हुए घर-घर  जाकर लोगों को इस बारे में जागरूक की। 

इसी क्रम में स्वयंसेवकों द्वारा एक नुक्कड़ नाटक भी किया गया। रैली में श्री संतोष विश्वकर्मा, डॉ. पूजा श्रीवास्तव, डा. अलका त्रिपाठी, डॉ. नीतू सिन्हा, डॉ. कविता त्रिपाठी, श्री विद्याकांत सिंह, श्री शशिकांत पांडे, श्री राहुल पांडे, श्री गोविंद गौतम  श्री शैलेश तिवारी जी ने मौजूद रहे। 

पुन: संध्या समय डॉ.रवि नंदन मिश्र जी के नेतृत्व में संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य और सभी प्रवक्तागण मौजूद रहे। संगीत कार्यक्रम का संचालन श्री अभिषेक चौबे जी द्वारा किया  गया। कार्यक्रम  में श्री अंशु मिश्रा जी, आदर्श चौबे जी, प्रियंका सिंह, श्रीमती गीता सिंह जी, श्री अरविंद चौबे जी आदि उपस्थित रहे। 




Post a Comment

0 Comments