बलिया। सिख समुदाय के छठवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे से विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें सभी सिख समाज के पुरूष और महिलाएं मौजूद रहे। विजय सिनेमा रोड में सामाजिक कार्यकर्ता मोहनीश गुप्ता 'मोनू' व उनकी टीम के द्वारा नास्ते व चाय से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया साथ ही फूलों की वर्षा की गयी। वहीं नगर पालिका चेयरमैन अजय कुमार समाजसेवी द्वारा पूर्व साल भाति इस साल भी शोभा यात्रा के आगे-आगे पुष्पों की वर्षा की गई।
यह शोभा यात्रा गुरुद्वारे से पूर्वाह्न 11:00 निकाली गई जो कि कासिम बाजार, टाउन हॉल, स्टेशन रोड, होते हुए चौक शहीद पार्क, विजय सिनेमा रोड होते हुए गुलाब देवी, चमन सिंह बाग रोड से होकर गुरुद्वारे पहुंचा।
इस शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाशोत्सव पर निकाला गया। आगे आगे पंच प्यारे एवं निशान साहब निकले। इस शोभा यात्रा में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के शोभा यात्रा एवं पंच प्यारे के आगे पूरे शहर में फूल के छिड़काव किया गया। महिलाएं झाड़ू लेकर सफाई करते हुए आगे देखे चलती रही। शोभा यात्रा में नगर के गणमान्य लोगों प्रसाद ग्रहण किया।
इस दौरान सिख समाज के लोग कीर्तन भजन करते हुए एवं गुरु नाम का जाप करते हुए आगे बढ़ते रहे। शोभा यात्रा मे बैंड बाजा, वाहे गुरु का कीर्तन होते हुए निकाला गया जिसमें करोना डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए शोभायात्रा लोग शामिल हुए। जिसमें सभी लोग मास्क लगाएं नजर आए तथा सैनिटाइजर का भी उपयोग किया गया और कोऱोना का साउंड से प्रचार भी साथ साथ चलता रहा। देरशाम तक शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा में आकर समाप्त हुआ। रोशनियों से जगमगाता गुरूद्वारा में देररात तक भजन, कीर्तन व दर्शन का कार्यक्रम चलता रहा।
0 Comments