इन बीमारियों से जूझ रहे लोग ज्यादा पनीर का सेवन करने से बचें, सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर


क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पनीर का सेवन आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं किन-किन लोगों को पनीर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

भारतीय किचन में अगर कुछ स्पेशल डिश बनानी हो तो पनीर का नाम सबसे पहले आता है। खासकर, शाकाहारी लोग अपने डाइट में इसे जरूर शामिल करते हैं। यह न सिर्फ खाने में स्वादिस्ट होता है बल्कि यह सेहत के लिए भी काफी लाभकारी है। इसमें विटामिन, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं जिसकी वजह से शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। पनीर मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने के साथ-साथ दांत, हार्ट, किडनी, लंग्स आदि को हेल्दी रखने में मदद करता है साथ ही यह वजन कंट्रोल करने में भी सहायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा पनीर का सेवन आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं किन-किन लोगों को पनीर का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

ये लोग ना खाएं पनीर - 

पेट में इन्फेक्शन : अगर आपको पेट में इन्फेक्शन होता रहता है तो आपको पनीर का सेवन कम करना चाहिए। इसके अलावा जिनको पेट की दिक्कतें रहती हैं उन्हें कभी भी पनीर का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से पेट में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है।

हार्ट पेशेंट : अगर आप हार्ट की प्रॉब्लम से पीड़ित है तो आपको ज्यादा पनीर खाने से परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, पनीर में अधिक मात्रा में फैट पाया जाता है। जिसकी वजह से अधिक पनीर खाने से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ सकती हैं जिससे आपको दिल संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे लोग चाहें तो लो फैट पनीर या टोफू का सेवन कर सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर : हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को ज्यादा पनीर खाने से दूर रहना चाहिए। दरअसल,पनीर में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

पथरी : पथरी में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है क्योंकि यह दूध से बनाता है, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन कैल्शियम का अधिक सेवन करने से पथरी होने का खतरा बना रहता है। इसलिए अगर आप पथरी से पीड़ित है या फिर हाल ही में पथरी का ऑपरेशन हुआ हो तो पनीर के अधिक सेवन से बचें। 

माइग्रेन : माइग्रेन की दिक्कत में ज्यादा पनीर खाने से बचना चाहिए। इसके अधिक सेवन से माइग्रेन की समस्या बढ़ सकती है। डॉक्टर भी माइग्रेन के मरीजों को चीज, पनीर, और बटर जैसी चीजों को कम खाने की सलाह देते हैं।

Disclaimer : यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।



Comments