लखनऊ: 17 जनवरी 2022। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय नृत्य की कथक शैली को विश्व में प्रसिद्धि दिलाने वाले नर्तक एवं शास्त्रीय गायक, पद्म विभूषण, पं० बिरजू महाराज (बृजमोहन मिश्र) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री मौर्य ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि पं० बिरजू महराज का निधन भारतीय कला एवं नृत्य जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं परिजनों, प्रशंसकों व शुभचिंतकों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
0 Comments