पूर्वोत्तर रेलवे : राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्चुअल बैठक का हुआ आयोजन

 


गोरखपुर 25 जनवरी, 2022: मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रमुख मुख्य इंजीनियर, पूर्वोत्तर रेलवे श्री सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में मुख्यालय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों तथा विभागेत्तर इकाईयों एवं कारखानों के राजभाषा सम्पर्क अधिकारी, राजभाषा विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुये। 

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री सतीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि विभागों के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं हिन्दी सम्पर्क अधिकारी अपने विभागों में नियमित रूप से राजभाषा के प्रयोग पर नजर रखें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारीगण विभागीय निरीक्षणों में राजभाषा के प्रगति का भी निरीक्षण करने एवं रिपोर्ट की प्रति राजभाषा विभाग को भेजने तथा ई-आफिस में अधिक से अधिक कार्य हिन्दी में करें। 

बैठक में सभी का स्वागत करते हुये उप मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं उप महाप्रबन्धक/सामान्य श्री कृष्ण चन्द्र सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन में कहा कि मुख्यालय में अधिकांश कार्य हिन्दी में किये जा रहे हैं। हम राजभाषा विषयक वार्षिक कार्यक्रम 2021-22 में दिये गये निर्धारित लक्ष्य का अनुपालन कर रहे हैं। 

बैठक का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन राजभाषा अधिकारी मोहम्मद अरशद मिर्जा ने किया। इस वर्चुअल बैठक में विद्युत, इंजीनियरिंग, सिगनल, कार्मिक, चिकित्सा, परिचालन एवं संरक्षा विभाग, यांत्रिक कारखाना, पुल कारखाना तथा बहुविषयक पद्धति प्रशिक्षण केन्द्र के राजभाषा सम्पर्क अधिकारी एवं सभी राजभाषाकर्मी उपस्थित रहे।                                

(पंकज कुमार सिंह)

 मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर।






Comments