चाणक्य नीति : ऐसे लोगों की हमेशा दुश्मन भी करते हैं तारीफ, जानिए कौन हैं वो


चाणक्य नीति : इस किताब में उन्होंने कई ऐसी बातें भी बताई है जिसका अनुसरण करने से व्यक्ति के दुश्मन भी उसकी तारीफ करते हैं साथ ही उन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो चलिए कौन सी हैं वो बातें

आचार्य चाणक्य एक कुशल रणनीतिकार, अर्थशास्त्री और शिक्षाविद थे। उन्होंने नीति शास्त्र नाम एक किताब लिखी जिसमें उन्होंने हर उस विषयों पर अपनी बातें रखीं जो किसी भी व्यक्ति के जीवन में सफलता पाने के लिए जरूरी है। इस किताब में उन्होंने कई ऐसी बातें भी बताई है जिसका अनुसरण करने से व्यक्ति के दुश्मन भी उसकी तारीफ करते हैं साथ ही उन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। तो चलिए कौन सी हैं वो बातें…

व्यक्ति में जरूर होनी चाहिए ये बातें :- 

ईमानदारी और अनुशासन- चाणक्य कहते हैं कि जीवन में अगर आप सफलता पाना चाहते हैं तो आपमें ईमानदारी और अनुशासन जरूरी है। ईमानदारी और अनुशासन के बिना हासिल की गई सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं रहती।

ज्ञान- चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में ज्ञान का अहम स्थान होता है। ज्ञान की सहायता से हर अंधकार दूर किया जा सकता है। व्यक्ति को कभी भी-कही से भी ज्ञान मिले तो उसे जरूर लेना चाहिए। ये ज्ञान उसे दूसरों के साथ भी बांटना चाहिए। ऐसा करने उस इंसान पर मां लक्ष्मी और सरस्वती की कृपा बनी रहती है।

कौशल- चाणक्य कहते हैं व्यक्ति को ज्ञान के साथ ही अपने कौशल पर भी ध्यान देना चाहिए। चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति के पास अपनी कौशलता होती है। कौशल व्यक्ति की जरूरत हर किसी होती है। ऐसे में व्यक्ति को अपनी कौशलता बढ़ाने पर काम करना चाहिए।

संस्कार- चाणक्य कहते हैं कि जितना ज्ञान और कौशलता व्यक्ति के लिए जरूरी है। उतना ही संस्कार भी व्यक्ति के लिए जीवन में जरूरी होता है। संस्कार व्यक्ति की छवी में चार चांद लगा देते हैं। ऐसे व्यक्ति को हर जगह सम्मान भी मिलता है।




Post a Comment

0 Comments