चाणक्य नीति : आर्थिक तंगी के रास्ते पर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें


महान रणनीतिकार आचार्य चाणक्य ने समाज कल्याण के लिए नीति शास्त्र की रचना की है। नीति शास्त्र में धन, विद्या, दांपत्य जीवन, पारिवारिक रिश्ते और शत्रु समेत जीवन के कई पहलुओं पर सुझाव वर्णित हैं। आचार्य चाणक्य की नीतियों को आज भी प्रासंगिक माना जाता है। कहते हैं कि चाणक्य नीतियों का पालन करने वाले व्यक्ति को हराना कठिन होता है।

एक श्लोक में आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति की ऐसी आदतों का जिक्र किया है, जो उसे आर्थिक तंगी के रास्ते पर ले जाती हैं। चाणक्य का कहना है कि मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को इन आदतों से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।

1. आय से अधिक धन खर्च- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति आय से अधिक धन खर्च करता है, वह हमेशा परेशान रहता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जीवन में धन का संचय जरूरी है। धन हमेशा व्यक्ति के मुश्किल समय में काम आता है।

2. गलत संगति- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन लोगों की संगति गलत होती है, उनके पास मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। गलत संगति वालों का जीवन मुश्किलों से गुजरता है।

3. धोखा देना वाला- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति लोगों को पीठ पीछे धोखा देता है, ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान नहीं मिलता है। चाणक्य का मानना है कि इस स्वभाव वाले व्यक्ति को धन कमाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है, क्योंकि ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं होती है।

4. झूठ बोलने वाला- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने स्वार्थ के लिए हमेशा झूठ बोलता है, उस पर मां लक्ष्मी कक्षी मेहरबान नहीं होती हैं। ऐसे लोगों को कभी न कभी अपमानित होना भी पड़ सकता है।

5. बड़ों का सम्मान न करने वाला- चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने से बड़ों का सम्मान नहीं करता है, उसके घर में दरिद्रता का वास होता है। साथ ही ऐसे लोगों से मां लक्ष्मी भी दूरी बना लेती हैं।




Post a Comment

0 Comments