ऐसे घर में मां लक्ष्मी का होता है आगमन, जहां इन 5 चीजों का रखा जाता है ख्याल


वास्तु शास्त्र अनुसार अगर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

वास्तु शास्त्र : हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है। मान्यता है व्यक्ति को सारे भौतिक सुख जैसे वाहन, मकान, धन सब चीजें इन्हें की कृपा से प्राप्त होती है। जिन लोगों पर देवी लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं उनके जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे लोगों के पास धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इसलिए लोग इनकी कृपा प्राप्त करने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। वास्तु शास्त्र अनुसार अगर देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मान्यताओं अनुसार देवी लक्ष्मी उसी घर में वास करती हैं जहां साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है। इसलिए घर की सफाई का विशेष ध्यान रखें। घर के मुख्य द्वार पर भी साफ सफाई का विशेष ध्यान दें। क्योंकि कुछ घरों में घर के मेन गेट के बाहर लोग जूते-चप्पल रखते हैं वास्तु अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। इससे वास्तु दोष तो उत्पन्न होता ही है साथ ही मां लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं।

कुछ लोगों की आदत होती है कि वो घर में जूठे बरतन फैलाकर रखते हैं। ज्यादातर लोग रात के समय जूठे बरतनों को ऐसे ही छोड़ देते हैं फिर सुबह उन्हें साफ करते हैं। वास्तु शास्त्र अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। मान्यता है ऐसा करने से देवी लक्ष्मी रुष्ठ हो जाती हैं। इसलिे जूठे बर्तनों को तुरंत साफ कर देना चाहिए।

वास्तु शास्त्र में उत्तर दिशा को कुबेर देवता और धन की देवी माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है। इस स्थान में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। यहां बेकार की चीजें या सामान नहीं रखना चाहिए। आप जितना इस दिशा को साफ सुथरा रखेंगे उतना ही धन लाभ होने के आसार रहेंगे। इस स्थान पर भारी चीजें भी न रखें। इस स्थान को खाली रखने से घर में धन और समृद्धि आती है।

धार्मिक मान्यताओं अनुसार झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। इसलिए इसके रख रखाव में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। मान्यताओं अनुसार झाड़ू हमेशा ऐसे स्थान पर रखनी चाहिए जिससे किसी की उस पर नजर आसानी से पड़े। ऐसा करने से धन की हानि नहीं होती। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि झाड़ू शाम के समय नहीं लगाई जाती। ऐसा करने से दरिद्रता आने की आशंका रहती है।

मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इनकी पूजा विष्णु जी के साथ करें। कहते हैं माता लक्ष्मी की अकेले पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त नहीं होती।


 

Comments