मतदान देता है सुनहरा भविष्य

 




बलिया। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बरहुचा, नवानगर में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों  को बुलाकर मतदान के बारे में जागरूक किया गया। विद्यालय की सहायक प्राधानाचार्या ने बताया कि मतदान का दिन एक चुनावी पर्व होता है जिसमें हम लोगों को एकजुट होकर मतदान करने जाना चाहिए क्योंकि इस दिन का महत्व पूरे 5 वर्ष रहता है। इस दिन  सभी लोग अपने जनपद, प्रदेश और देश के लिए दिशा और दशा तय करते हैं। जो प्रतिनिधि हम चुनते हैं वह हमारे देश के लिए अच्छे कार्य करके हमारी उन्नति में सहायक बनता है। बैठक में उपस्थित अन्य लोगों ने भी मतदान के विषय में अपने विचार साझा करते हुए कहा कि मतदान एक आवश्यक कार्य है जिसे हमें अवश्य करना चाहिए। मतदान के द्वारा ही हम अपने बच्चों के लिए एक सुनहरा भविष्य देते हैं। जिससे हमारी आने वाली पीढ़ी को सीख मिलती है और देश का विकास होता है। सभा में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि वह संबंधित बीएलओ से मिलकर अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा कर मतदान करने अवश्य जाएंगी क्योंकि इससे ही उन्हें पुरुषों के बराबर काम करने का अधिकार मिलेगा और देश के विकास में योगदान करने का अवसर मिलेगा।

बैठक में विद्यालय की सहायक प्रधानाचार्य जानकी देवी, सहायक अध्यापक उदित नारायण के अतिरिक्त हरिंद्र वर्मा, कंचन लता, मंजू कुशवाहा, सोनू जयसवाल, ममता, माधुरी, जगदीश, विनोद रंजन आदि उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments