लखनऊ मंडल : टिकट जांच अभियान में कुल 954 लोग बिना टिकट पकड़े गए

लखनऊ 15 दिसम्बर 2021। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मण्डल रेल प्रबंधक डा0 मोनिका अग्निहोत्री के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक श्री अम्बर प्रताप सिंह के दिशा निर्देश एवं मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अनुज सिंह तथा स्टेशन निदेशक श्री संदीप गुप्ता के संयुक्त नेतृत्व में आज लखनऊ जं0 स्टेशन पर सघन स्पॉट टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे आधा दर्जन पुलिस कर्मी बिना टिकट पकड़े गए जिनसे मौके पर किराया व जुर्माना लिया गया। इस टिकट जांच अभियान में कुल 954 लोग बिना टिकट पकड़े गए जिनसे कुल रूपया 5,02,620 (पॉच लाख दो हजार छः सौ बीस) राजस्व की प्राप्ति हुई तथा 99 लोगों को बिना मास्क लगाये पाए जाने पर चार्ज किया गया जिनसे कुल रू0 10,200/- राजस्व प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में दिनांक 10 दिसम्बर 2021 को गोरखपुर जं0 स्टेशन पर चलाये गये सघन स्पॉट टिकट चेकिंग अभियान में कुल 1136 लोग बिना टिकट पकड़े गए जिनसे कुल रूपया 6,92,045 (छः लाख बानन्बें हजार पैतालिस) राजस्व की प्राप्ति हुई तथा 162 लोगों को बिना मास्क लगाए पाए जाने पर चार्ज किया गया जिनसे कुल रू0 16,500/-राजस्व प्राप्त हुआ।

इन जॉच अभियानों के दौरान यात्रियों से संवाद करते हुए उनको कोविड-19 से सुरक्षा हेतु समस्त प्रोटोकाल के पालन व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह ने अवगत कराया कि मण्डल अपने सम्मानित यात्रियों की सुखद एवं सुविधा जनक यात्रा हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

विदित हो कि ट्रेनों में तथा स्टेशन परिसरों में मास्क लगाना अनिवार्य है। मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है।

रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु, यात्रियों को जागरूक करने हेतु मास्क लगाने, सुरक्षित दूरी का पालन करने एवं हाथ की स्वच्छता का ध्यान रखने के सम्बन्ध में तथा स्टेशन पर गंदगी न करने हेतु जागरूकता संदेश जन उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से प्रसारित कराये जा रहे है।

जांच अभियान में एस.पी.सिंह/सीटीआई मुख्यालय, मनोज जैन/सीटीआई, विनोद कुमार/सीआईटी तथा आरपीएफ कर्मी आदि उपस्थित थे।

                        जनसंपर्क अधिकारी                                             

                         पूर्वोत्तर रेलवे  लखनऊ। 






Post a Comment

0 Comments