बलिया। विश्व मत्स्य दिवस रविवार को राजकीय मत्स्य प्रक्षेत्र निधारिया (गड़वार रोड) पर गोष्ठी एवं विशेष मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड/कैंप अभियान का आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन की वैज्ञानिक विधि व विभागीय योजनाओं के बारे में लाभार्थियों को विस्तृत जानकारी दी गयी। जिला आग्रणी बैंक अधिकारी द्वारा के0सी0सी0 के संबंध में मत्स्य पालकों से विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य संजय कुमार ने ग्रामीणों क्षेत्रों के लगभग 108 लाभार्थियों को विभागीय योजनाओं के संबंध में मत्स्य पालकों को जागरूक किया गया। साथ ही संचालक श्री बीबी ओझा द्वारा मदुआ दुर्घटना बीमा एवं श्री गौरव सिंहा मत्स्य निरीक्षक द्वारा मत्स्य रोग के बारे में मत्स्य पालकों को जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में गन्ना अधिकारी राजेश सिंह एवं ग्रामीणगण उपस्थित रहे।
0 Comments